नैनीताल एसएसपी की यात्रियों से अपील , सावधानी से करें यात्रा !
एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने बाहरी प्रदेशों एवं उत्तराखंड के अन्य जनपदों से नैनीताल आने वाले समस्त लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान जनपद के आपदा प्रभावित संभावित स्थानों पर सतर्क और दूर दृष्टि रखते हुए सावधानी पूर्वक यात्रा करें ।
मलवा आने पर प्रभावित क्षेत्र सलड़ी ,ज्योलिकोट , मंगोली कैंची धाम के पास ,खैरना से काकडी घाट ,इसके अलावा बरसाती नदी नाले आने पर प्रभावित होने वाले क्षेत्र जैसे चोरगलिया में शेर नाला व सूर्य नाला ।
कालाढूंगी में मेथी शाह नाला व करकट नाला
रामनगर में धनगढ़ी एवं रिंगोला रपटा ।
यदि आप इन क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं तो सावधानी पूर्वक यात्रा करें नैनीताल पुलिस की अपील ।