खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

मंजाड़ी गांव में पेय जल के लिए ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान

टिहरी गढ़वाल के घनसाली विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है और आज भी ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों को दूरस्थ क्षेत्रों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है, घनसाली विधानसभा क्षेत्र के नैलचामी पट्टी के मंजाड़ी गांव में योजना के तहत पानी के टैंक बनाए गए हैं जो रखरखाव के अभाव में सफ़ेद हाथी साबित हो रहे हैं। जल संस्थान से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जब इस बारे में ग्रामीणों द्वारा बताया गया तो उन्होंने इसे पंचायत द्वारा संचालित योजना होने की बात कही है यानी कि इतनी बड़ी योजना की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं।

ग्रामीणों के लिए जो पेयजल की व्यवस्था की गई है वह बेहद ही दूषित मालूम पड़ती है क्योंकि वहां सफाई व्यवस्था का कोई भी ध्यान नहीं रखा गया है, पानी के जो टैंक बनाए गए हैं उसमें पंचायत राज विभाग के बैनर भी लगाए गए हैं और योजना के तहत लगाई गई राशि भी उसमें दर्शाई गई है, लेकिन बावजूद इसके टैंकों की सुध लेवा कोई नहीं योजना का पैसा तो खपा दिया गया लेकिन ग्रामीणों को सुविधा नहीं मिल पा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष ब्याप्त है , खानापूर्ति के लिए लगाई गई इन पानी की लाइनों में कभी कभार ही पानी आता है जो कि ग्रामीणों के किसी काम का नहीं करोड़ों रूपये खर्च कर धरातल पर उत्तरी जल जीवन मिशन योजना की ओर प्रशासनिक अधिकारियों समेत जिम्मेदार विभागों को ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!