खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
हरिद्वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऋषिकेश परमार्थ निकेतन मे कार्यक्रम

ऋषिकेश परमार्थ निकेतन आश्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 70 वां जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने ऋषि कुमारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए हवन किया और रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मां गंगा की आरती कर गरीबों में फल बांटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी।

आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन पर परमार्थ निकेतन आश्रम के स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु की कामना करते हुए ऋषि कुमारों के साथ मिलकर हवन किया ।पूरे विधि विधान मंत्रोच्चारण के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मदिन की याद में परमार्थ निकेतन आश्रम में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया और स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर बधाई दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ऋषिकेश त्रिवेणी घाट जाकर मां गंगा की आरती कि और गरीबों को फल वितरण किए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

 

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!