खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

इलाज के लिए इंद्रा देहरादून रवाना

हल्द्वानी- विधानसभा सत्र से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमित पाई गई हैं , शुक्रवार को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होने का दावा करते हुए उनके पुत्र सुमित हृदयेश द्वारा नेता प्रतिपक्ष को देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाया गया , आज उन्हें बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भेजा गया है , इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वह अपने को ठीक महसूस कर रही हैं जल्द वह ठीक होकर वापस अपनी विधानसभा आएंगी ,प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से उन्हें देहरादून मैक्स हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!