खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

कुमाऊं में बर्ड फ्लू का खौफ : चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे

कुमाऊं में बर्ड फ्लू का कोई मामला अभी तक नहीं है, मगर चिकन व अंडे के दाम गिरने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर ही चिकन व अंडे के भाव 20 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं। खपत पर भी असर पड़ा है। पांच राज्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन व पशुपालन विभाग ने उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मांस की बिक्री पर असर पड़ा है।

कारोबारियों के मुताबिक चिकन व अंडे की डिमांड में कमी आई है। गुरुवार को हल्द्वानी के मंगलपड़ाव थोक बाजार में रौनक कम रही। थोक कारोबारियों  ने बताया कि पिछले 7 दिनों में  चिकन के दाम 40 रुपये तक नीचे आ गए हैं। वहीं, अंडे की ट्रे में 15 रुपये की कमी आई है।

कारोबारी बताते हैं कि ठंड के मौसम में आमतौर पर चिकन व अंडे के दाम में कमी देखने को नहीं मिलती। बर्ड फ्लू की खबरों के बाद बाजार पर असर दिख रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!