खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

Uttarakhand- देवभूमि की सियासत में आप की बिसात

उत्तराखंड में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।  कुमाऊं के दौरे के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार व देहरादून में बैठकें कीं। उन्होंने  पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ ही समाज के बुद्धिजीवी वर्ग और शिक्षाविदों से मुलाकात की, उससे माना जा रहा है कि पार्टी इनके जरिये अपनी   नीति स्पष्ट कर आमजन तक अपनी पहुंच बनाने की तैयारी में है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की यह पहली राजनीतिक पारी नहीं है। इससे पहले भी वह 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। तब उनका  प्रदेश में नेटवर्क भी बहुत मजबूत नहीं था। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आप अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत उत्तराखंड में तेजी से कदम बढ़ाने भी शुरू कर दिए हैं। मनीष सिसोदिया पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचाने की मुहिम के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं।

मनीष सिसोदिया उत्तराखंड में अपनी हर मीटिंग में शिक्षा,  स्वास्थ, रोजगार की बात कर आम जान के बीच पकड़ बनाने की  कोशिश में दिख रहे है साथ ही कांग्रेस व भाजपा  पर भी प्रहार कर रहे  है  आम आदमी पार्टी  के इस दौरे से भाजपा व कांग्रेस की बयानबाजी कहीं न कहीं इस ओर इशारा भी कर रही   है कि उन्हें भविष्य में अपनी राजनीतिक जड़ों के कमजोर होने का खतरा भी सता रहा है। इन परिस्थितियों में आप प्रदेश में कितना सफल हो पाएगी फिलहाल यह भविष्य की गर्त में ही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!