एबीवीपी कार्यकर्ता को धमकाने वाले बीजेपी विधायक प्रणव चैम्पियन पर कार्यवाही जल्द
रुद्रपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने कहा की जांच के बाद ही प्रणव और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर टिप्पणी करने वाली महिला नेत्री के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । दरअसल प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ता से फोन पर अभद्रता करने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है , ऑडियो में विधायक चैंपियन कार्यकर्ता से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहे है , मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने जांच करवाने की बात की है , प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पहले भी प्रणव सिंह चैंपियन ने लिखित में माफीनामा दिया था जिसके बाद उनकी पार्टी में वापसी हुई थी , जिसके बाद उनके व्यवहार में काफी बदलाव भी आये है ,जांच होने के बाद ही विधायक प्रणव चैम्पियन के खिलाफ उचित कदम उठाया जायेगा ।
]