खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हिमालयी क्षेत्रोें में हिमपात होने के बाद तराई-भाबर में भी ठंड बढ़

उच्च हिमालय में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। ऊंची चोटियों में  हिमपात जारी रहा। पिछले 2 दिन से   मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में मौसम खराब हो गया था।   मुनस्यारी में हिमकण गिरे और वर्षा हुई । सोमवार को पूरे जिले भर में आसमान बादलों से घिरा रहा। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में नंदा देवी से लेकर ओम पर्वत तक की चोटियों में लगातार हिमपात जारी है। मुनस्यारी में दिन का न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।हिमालयी क्षेत्रोें में हिमपात शुरू होने के बाद तराई-भाबर में भी ठंड बढ़ गई है। कुमाऊं में पिथौरागढ़ की चोटियों पर रह रहकर हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार सुबह कुमाऊं में तराई-भाबर से लेकर पर्वतीय जिलों तक अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हैं। जबकि नैनीताल में धूप खिली है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार जताए हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच गया है। यदि यह मजबूत होता है तो प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में इसका सर्वाधिक असर दिखाई देगा। जिसके प्रभाव से 23 से 25 नवंबर के दौरान दोनों जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा या हिमपात होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। नवंबर में इस बार अधिक ठंड देखने को मिली है मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2012 बाद के बाद इस बार नवंबर में सर्वाधिक ठंड देखने को मिली है। हल्द्वानी और मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान में आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!