खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कृषि विधेयक बिल के खिलाफ प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विधेयक बिल के विरोध में आज कांग्रेस ने हल्द्वानी में किसान विरोधी रैली निकाली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में सैकड़ों किसानों ने हल्द्वानी की सड़कों पर ट्रैक्टर रैली निकाल कर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति अपना विरोध जताया । कांग्रेस ने आरोप लगाया की यह विधेयक किसानों के साथ षड्यंत्र करार दिया है ,उनके मुताबिक सारी योजनायें किसानों और आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर होती हैं, किसानों के प्रति बनाई जा रही योजनाओं में केंद्र सरकार कहती कुछ और है जबकि करती कुछ और है, कांग्रेस ने आरोप लगाया की किसान बिल लाने से पहले किसानों को विश्वास में लेना बहुत जरूरी था लेकिन ऐसा नही हुआ,लिहाज़ा यह बिल कॉरपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है। नेता कांग्रेस सुमित हृदेश ने कहा की किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा, इसके लिए सड़क से सदन तक किसानों के हित की लड़ाई लड़ी जायेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!