खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तरकाशी

उत्तराखंड – चीन सीमा पर वायुसेना सतर्क

गौचर(चमोली), लद्दाख में चल रहे भारत-चीन तनाव के बीच उत्तराखंड में भी चीन सीमा पर सेना और वायुसेना सतर्क है। उत्तरकाशी में वायुसेना के हेलीकॉप्टर सीमा का जायजा ले रहे हैं। वहीं, चमोली जिले के गौचर में सेना के जवान हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे उतरने और चढ़ने का अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रहा है।

उत्तराखंड में चीन से सटी 345 किलोमीटर लंबी सीमा में से करीब 90 किलोमीटर चमोली जिले में है। सीमा का यह भाग सर्वाधिक संवेदनशील है। जिले की मलारी घाटी में स्थित बाड़ाहोती में चीन वर्ष 2014 से 2018 तक 10 बार घुसपैठ कर चुका है। हालांकि हर बार उसके मंसूबों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने नाकाम कर दिया।

लद्दाख में भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद के बाद उत्तराखंड में भी अग्रिम चौकियों पर तैनाती बढ़ाई गई है। इसके अलावा सेना के जवान अभ्यास भी कर रहे हैं। जवानों को एमआइ -26 और एमआइ-17 हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे उतरने और चढऩे में पारंगत बनाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों अनुसार तीन-चार दिन से यह अभ्यास किया जा रहा है। इन दिनों पुलिस तैनात कर हेलीपैड की ओर आवाजाही बंद कर दी गई है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!