हवाई दौरे हवा हवाई, विकास के लिए धरातल पर उतरना होगा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के पास हवाई जहाज है वह रोज वहां जा सकते हैं लेकिन ग्रीष्मकालीन राजधानी में राज्य स्थापना मनाने से बेहतर होगा कि जनता की समस्याएं और प्रदेश के विकास पहले प्राथमिकता पर किया जाए , राज्य की सड़कें टूटी हुई हैं, पेयजल व्यवस्था ध्वस्त है बेरोजगारी चरम पर है , इनकी तरफ सरकार और मुख्यमंत्री किसी का ध्यान नहीं है गैरसैंण में जाकर राज्य स्थापना मनाने से प्रदेश का विकास नहीं होने वाला इनके लिए धरातल पर काम करना होगा , सरकार बने 4 साल पूरे हो गए हैं लेकिन विकास कार्य से यह सरकार कोसों दूर है।