खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

KBC-12 अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट रेखा से मांगी माफी, जानिए क्यों

कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार के एपिसोड में रेखा रानी दूसरी कंटेस्टेंट थीं जो हॉट सीट पर बैठीं। रेखा का वीडियो क्लिप जब दिखाया गया तो उन्होंने खुद को लेकर काफी बातें बताईं। रेखा का वीडियो देखकर अमिताभ बच्चन भी हंसते हुए देखते हैं। रेखा इस दौरान बिग बी से कहती हैं कि मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद हैं और मुझे बहुत बुरा लगा था जब आपने उन्हें फिल्म मोहब्बतें में डांटा था।

बिग बी कहते हैं, अरे मैंने कहा बल्कि उन्होंने मुझे डांटा। इसके बाद रेखा कहती हैं, आपने फिल्म कभी खुशी कभी गम में उन्हें घर से बाहर ही निकाल दिया था। मुझे आप पर बहुत गुस्सा आया था। मैं छोटी थी तब तो बहुत रोई थी।

बिग बी जवाब में कहते हैं, अरे मैं उनसे माफी मांग लूंगा और आपसे भी माफी मांगता हूं।

रेखा शो के दौरान यह भी बताती हैं कि वह पहली बार मुंबई आई हैं और पहली बार ही फ्लाइट में बैठी थीं। रेखा कहती हैं, पहले मुझे पता नहीं था कि मेरी विंडो सीट सीट है तो तब मुझे बताया गया कि मेरी विंडो सीट है तो मैं काफी खुश हुई थी। मुझसे भी ज्यादा एक्साइटेड मेरे पिता थे। वह बार-बार मुझसे कहते, देखो पहाड़ दिख रहा है, देखो बादल दिख रहे हैं और जो हमारे बगल में बैठे थे वह हमें बस देखे जा रहे थे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!