नैनीताल में अमृत महोत्सव का समापन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत फील्ड आउटरीच ब्यूरो द्वारा आज नैनीताल में आजादी के 75 में वर्षगांठ से संबंधित “अमृत महोत्सव” पर दो- दिवसीय चित्र प्रदर्शनी , परिचर्चा का समापन हो गया है, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से “अमृत महोत्सव” से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न आयामों की चर्चा की और वर्तमान संदर्भ में इनके महत्व पर प्रकाश डाला व मंच का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी द्वारा किया गया। समारोह में प्रदेश के गणमान्य पत्रकारों के अलावा अन्य बुद्धिजीवियों व कलाकारों का सम्मान विभाग की तरफ से किया गया। समारोह में विभाग के अधिकारीयों व कलाकारों द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया और एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया , जिसमें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पहलुओं पर प्रश्न पूछे गए ,जिसका उत्तर उपस्थित छात्रों ने दिया और उन्हें इसके लिए पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास की प्रोफेसर सावित्री कैरा ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को उत्तराखंड के संदर्भ में विस्तार से बताया जबकि प्रोफेसर ललित तिवारी और जाने-माने सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ता व कलाकार कमलेंद्र सेमवाल और अनिल घिल्डियाल तथा कलाकार मिथिलेश पांडे ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के विभिन् पहलुओं की चर्चा की। कमलेंद्र सेमवाल ने अपने बांसुरी से राष्ट्रीय गीत पेश किया जबकि मिथिलेश पांडे ने परशुराम के एक प्रसंग को गाकर सुनाया।