खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पुल पर आवाजाही बंद होने से गुस्साए विधायक ने विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ा ,खड़े रहे बेशर्म — देखिए वीडियो

हल्द्वानी से सीमांत पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाले रानीबाग पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद इस पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गयी है ,भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया, विधायक ने लापरवाह अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा , राम सिंह कैड़ा ने कहा कि लापरवाह अधिकारीयों की शिकायत उन्होंने मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा दी है क्योंकि पुल को बनने में काफी लंबा समय लग रहा है और दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही के बाद आज लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है ।

क्योंकि हल्द्वानी से भीमताल और भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले लोग रास्ते में ही फंस गए हैं, कई बीमार लोगों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , लिहाजा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए जिससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें दूर हो सके उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!