खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अंतर्राष्ट्रीय ,  राष्ट्रीय

कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।  DCGI  ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड(Covishieled) और स्वदेशी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन(Covaxin) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी से लड़ाई के मद्देनजर लंबे समय से कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) का इंतजार किया जा रहा था । यह इंतजार अब खत्म हो गया है।

आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसीत वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नाम से भारत में उत्पादन कर रहा है, वहीं स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने विकसित किया है। डीसीजीआइ से मंजूरी मिलने के बाद अब देश में कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा।

देश में दो कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि एक उत्साही लड़ाई को मजबूत करने के लिए ये एक निर्णायक मोड़!

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!