खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर प्रहार- बंशीधर भगत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सच को न तो सुन पाते हैं और न पचा पाते हैं। भाजपा इसकी निंदा करती है और इसके विरोध में पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी इसलिए नहीं की गई कि दो वर्ष पूर्व उनके विरुद्ध की गई शिकायत, जो आधारहीन पाए जाने बंद कर दी गई थी, में अब नए तथ्य सामने आए हैं। इसका मुख्य कारण अर्नब गोस्वामी द्वारा महाराष्ट्र सरकार, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, के बारे में तथ्यों को बेनकाब किया जाना है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता इन बातों को स्वीकार नहीं करते और मीडिया की आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

भगत ने कहा कि अर्नब गोस्वामी को जिस तरह उनके आवास से गिरफ्तार किया गया, वह आपातकाल की याद दिलाता है, जब इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रेस की आजादी को छीन लिया था। उन्होंने कहा कि न तो इंदिरा गांधी का दौर अधिक चला और न महाराष्ट्र में कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों का दौर अधिक चलेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!