खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

उत्तराखंड सरकार गरीब छात्रों के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने जा रही है, राज्य में कुल 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे इनमें से 108 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही यह भी निर्णय हुआ की जहां भी अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाएं वहां स्थानीय स्थापत्य और सामग्री का प्रयोग किया जाए। बैठक में थानो में प्रस्तावित अटल आदर्श विद्यालय के डिजायन आदि से भी अवगत कराया गया शिक्षा विभाग की कार्य योजना के अनुसार हर ब्लॉक में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय अनिवार्य रूप से निर्मित होंगे। राज्य सरकार की कोशिश है कि अधिकतर ऐसे ही विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित किया जाएगा जहां पर सरकार को कम से कम वित्तीय बोझ उठाना पड़े। इन विद्यालयों में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों का विकल्प बच्चों को उपलब्ध हो। साथ ही अंग्रेजी बोलने पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया गया, विज्ञान की प्रयोगशाला, सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित हो लंबे समय से प्रदेश में हर ब्लॉक को उत्कृष्ट विद्यालय देने के लिए प्रयास किए जा रहे थे जिसमें आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अंतिम मुहर लगा दी। इन विद्यालयों को फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों के रूप में चलाया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसे पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम के रूप में संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!