खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, बड़े सिलेंडर के दाम

व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बाद अब रसोई गैस पर भी महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलिंडर   25 रुपये महंगा हो गया है। गुरुवार सुबह से शहर की गैस एजेंसी ने नए दाम लागू कर दिए। अचानक बढ़े दाम को लेकर लोगों में भी असमंजस बना रहा। पहले सिलिंडर 713 रुपये का मिलता था, जिसमें 16 रुपये सब्सिडी बैंक खाते में आती थी। अब यह सिलिंडर 738 रुपये का मिलेगा।

उंचापुल हल्द्वानी के आनंद शर्मा   ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी पर बोझ और बढ़ेगा। रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। अभी   चार दिन पहले व्यावसायिक गैस सिलिंडर  के दाम में भी 190 रुपये का इजाफा किया गया था। पहले व्यावसायिक गैस सिलेंडर  1387 रुपये का था जो अब 1577 रुपये में मिल रहा है

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!