सावधान – कहीँ आपकी मेडिकल जाँच रिपोर्ट किसी और की तो नही !
कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी जो मेडिकल सुविधाओं के हिसाब से कुमाऊं का हब माना जाता है , लेकिन यहां आए दिन अस्पतालों की लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं , ताजा मामला मुखानी स्थित जाने माने मैटरनिटी व नर्सिंग होम का है। जहां पर शहर के एक वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी को किसी अन्य महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सौंप उसी के अनुसार दवाएं लिखकर दे दी गई , अस्पताल की लापरवाही का पता लगाने पर शहर के तमाम पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधक का घेराव करते हुए लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ सख्त करवाही की मांग करते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की , अस्पताल प्रबंधन के आश्वासन के बाद पत्रकार शांत हुए ,
वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी के पेट में दर्द था वह अपनी पत्नी को मुखानी स्थित नर्सिंग होम में लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी , अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रिपोर्ट को अस्पताल के पर्चे के साथ लगाकर सौंपा दिया गया , डॉक्टर ने उसी हिसाब से दवा भी लिख दी , जब घर पहुंचकर पत्रकार महोदय ने रिपोर्ट देखी तो वह रिपोर्ट किसी अन्य महिला की थी , ऐसे कई अन्य मामले पहले भी प्रकाश में आएं हैं जहां पर मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के चलते मरीज की जान पर बन आई हो , ऐसी लापरवाही किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है ।
अस्पताल प्रबंधन का घेराव करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार रवि दुर्गापाल, राजीव शुक्ला, मनोज पांडे, धीरज जोशी, अंकुर भारद्वाज, दीपिका नेगी, हर्ष रावत, गोविंद बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, भानू जोशी, राहुल जोशी, ऋषि कपूर, संजय कनेरा, कृष्ण बिष्ट, चंदन बिष्ट आदि रहे।