खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शीतलहर के लिए रहिए तैयार

उत्तराखंड में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। समूचे उत्तराखंड में ठंडा आम जान को बेहाल करेगा  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।

रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत  मिल सकती है  मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह  के अनुसार मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की संभावना है।   24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!