खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

रामनगर- बाबा बनकर दिनदहाड़े सांसद प्रतिनिधि की माता से ठगी एक आरोपी गिरफ्तार, दुसरे की तलाश

रामनगर – कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बाबा बनकर दिनदहाड़े सांसद प्रतिनिधि की माता से दो ठगों द्वारा लाखों की ठगी को अंजाम देने वालों की धरपकड़ करतें हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दुसरे आरोपी की तलाश जारी है।रानीखेत रोड़ निवासी सांसद प्रतिनिधि नवीन करकेती ने बीते 15 सितंबर को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी मां हंसी देवी सुबह उनके घर से पैदल चलकर छोटे भाई के घर जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने बाबा बनकर उनकी माँ से ग्राम गर्जिया का रास्ता पूछा इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने महिला को गुमराह कर बाबा बने व्यक्ति पर विश्वास करने को कहा महिला दोनों की बातों में आ गई और आस्थान प्लाजा में दोनों ढंगों ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाया। जिसके बाद महिला के जेवर और पर्स में रखे 25 हजार रुपए ठग लिये। महिला के छोटे बेटे के घर जाने के बाद महिला सौ गई रात नौ बजे महिला की आँख खुली तो उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बताया कि एक लाख से अधिक के जेवर ठग अपने साथ ले गए। उसी दौरान पुलिस ने तहरीर के आधार पर रानीखेत रोड स्थित सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती की माता के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठंगी करने के मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी में दोनों आरोपी दिखाई दे रहे थे।उसी आधार पर उत्तर प्रदेश के थाने और चौकियों को आरोपियों की फुटेज भेज दी थी।एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट और एसआई मनोज नयाल द्वारा पुलिस टीम बनाकर धरपकड़ करतें हुए मोहल्ला अहमदनगर अमरोहा उत्तर प्रदेश निवासी दिलशाद को जट बाज़ार से गिरफ्तार किया है।जबकि दूसरा आरोपी शौक़त फ़रार चल रहा है।उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को रामनगर कोतवाली लाकर कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!