भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार
भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार
प्रदेश में पहली बार उच्च शिक्षा में दिये जाने वाले सबसे बड़े भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार के लिये प्रदेश के चार शिक्षकों को चुना गया है, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान के एससोसिएट प्रोफेसर डॉ शिव दत्त तिवारी को इस अवार्ड से नवाजा जायेगा, उच्च शिक्षा से जुड़े किसी भी शिक्षक की उनके सेवा अवधि में यह पुरस्कार एक ही बार मिल सकेगा, सरकार ने इसी साल से इस से पुरस्कार शुरू किया है , उच्च शिक्षा में राजनेता औऱ शिक्षाविद भक्त दर्शन के नाम से यह पुरस्कार दिया जाएगा ,डॉ शिव दत्त तिवारी को इससे पहले साल 2005 में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार, साल 2005 में ही उत्तराखंड सरकार ने विवेकानंद पुरुस्कार भी मिल चुका है। जल्द ही उनको भक्त दर्शन अवार्ड से भी नवाजा जाएगा ।
डॉ तिवारी के करीब 60 से अधिक शोध पत्र औऱ वनस्पति विज्ञान से जुड़ी एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है, वे अभी नैनीताल जिले के खुर्पाताल के लिंगधार में निर्माणाधीन मॉस गार्डन के प्रधान सलाहकार भी है, इस अवार्ड के लिए नामित होने पर शिव दत्त तिवारी बेहद खुश हैं, उन्होंने कहा की यदि आप कोई काम मन से औऱ मेहनत लगाकर करते हैं तो उसका फल आपको देर से ही सही पर मिलता जरुर है।