बाइडन ने बदला ट्रंप का फैसला WHO में फिर शामिल होगा अमेरिका ; चीन पर बोली बड़ी बात

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जाएगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले दिन से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने जा रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दुनिया और हम एक साथ मिलकर काम करें।
वहीं, चीन को लेकर बाइडन ने कहा कि उसे नियमों का पालन करना होगा और उसी के तहत काम करना पड़ेगा।