हरिद्वार हर की पैड़ी पर जन्मदिन का केक काटना पड़ा भारी पुलिस ने काटा चालान
हरिद्वार हर की पैड़ी पर जन्मदिन का केक काटना कुछ लोगों को भारी पड़ गया जब पुलिस ने वहां पहुंचकर सभी युवकों को धर दबोचा , 4 दिन पूर्व भी हरियाणा से आए यात्रियों ने हरिद्वार के गंगा घाट पर अश्लील गाना चला कर डांस किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था , अब देर रात हर की पैड़ी पर केक काटकर जन्मदिन की मस्ती करते हुए युवकों का वीडियो यह साबित कर रहा है कि लोग हर की पैड़ी जैसे पवित्र स्थान पर हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं पुलिस जब इन लोगों को समझाने के लिए पहुंची तो यह पुलिस से भी उलझ गए बाद में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने सभी युवको को पकड़कर हर की पैड़ी चौकी में मामला दर्ज किया है ।