उत्तराखंड- भा0ज0पा0 कोर कमेटी की बैठक
देहरादून में आज भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसने फैसला लिया गया है कि दो से तीन दिन के भीतर बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चों की घोषणा कर दी जाएगी , वही 16 अक्टूबर को देहरादून में जिला समन्वयक समिति की वर्कशॉप भी प्रस्तावित है , जबकि 17 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय के लिए भूमि पूजन भी होना है , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ,इस कार्यक्रम में प्रदेश कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे ,आज समाप्त हुई बैठक में 252 मण्डलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई है ,जबकि नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ,और अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट से सांसद अजय टम्टा को लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल मामले पर बातचीत कर विवाद को निपटाने की जिम्मेदारी दी गयी है ।