खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

बीजेपी चुनाव के लिए तैयार–रेखा वर्मा

हल्द्वानी पहुंची भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया , इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया की बूथ स्तर पर संगठन में मजबूती प्रदान करने और पन्ना प्रमुख बनाने सहित अन्य संगठनात्मक कार्यों पर विचार विमर्श किया जा रहा है साथ ही संगठन में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए भी तैयार किया जा रहा है , पार्टी हाईकमान के निर्देश के अनुसार अब पन्ना प्रमुख बनाने की तैयारी की जा रही है जिनको अगले कुछ दिनों में भाजपा संगठन पूरी तरह क्रियान्वित कर देगा , इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक तरीके से चुनाव लड़े जाने के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के लिए जोश भरने का भी काम किया गया है। टिकट बंटवारे के सवाल को लेकर रेखा वर्मा ने कहा कि यह आलाकमान का फैसला होना है और भाजपा हमेशा की तरह काम करने वाले व्यक्ति को ही टिकट देती है।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!