पार्षद की गिरफ्तारी से गुस्से में बीजेपी कार्यकर्ता , पुलिस के खिलाफ मेयर का धरना
हल्द्वानी में भाजपा पार्षद तन्मय रावत की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में जमकर हंगामा जारी है , गिरफ्तारी का विरोध करने पहुंचे हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर सिंह रौतेला और दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल सहित भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस से भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई, दरअसल भाजपा पार्षद तन्मय रावत द्वारा कुछ दिन पहले एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था….
कोतवाली में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं ने कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर बदले की की भावना से यह कार्य किया है और जब तक कोतवाल का तबादला नहीं हो जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन धरने पर कोतवाली पर ही बैठे रहेंगे, धरने पर बैठे भाजपा मेयर जोगिंदर रौतेला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है, पुलिस किसी भी मामले में भाजपा जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनती लिहाजा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे ।