खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  देहरादून

आधुनिक तकनीक व सुविधाओं युक्त होगा भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय


विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ रिंग रोड पर बनने वाले भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से तैयार होने जा रहे कार्यालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से वर्चुअल करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त होगा। इसका भूमि पूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के समय वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यालय स्थल पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यालय को विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यालय में कार्य संबंधी अपेक्षित कक्ष व सुविधाएं, तकनीकी उपकरण व वरिष्ठ नेताओं के आने पर उनके लिए अतिथि कक्षों सहित विभिन्न व्यवस्थाएं रहेंगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!