उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मई से शुरू होकर 22 मई तक होंगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने परीक्षा तिथि का का एलान करते हुए बताया कि 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाफल भी घोषित कर दिया जायेगा
उन्होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षाओं के लिए 1347 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। उन्होंने बताया की एक जून से 15 जून तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। 16 जून से 15 जुलाई तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की तैयारी और परीक्षाफल की घोषणा की जाएगी।