नैनीताल में खिल रही है चटख धूप, हल्द्वानी में हाड कपा देने वाली ठण्ड

हल्द्वानी – नैनीताल और इसके आसपाप के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली हुई है। ऐसे में यदि आप भी धूप का आनंद लेना चाहते हैं तो चल आइए पहाड़। नैनीताल पहुंचे अधिकांश सैलानी सुबह दस बजे के बाद होटलों से बाहर निकलकर जमकर धूप का आनंद ले रहे हैं वहीं स्थानीय लोग भी रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद छतों में बैठकर धूप सेंकते देखे जा सकते हैं। नैनीताल में ठंड का प्रकोप केवल सुबह और शाम ही है, जबकि रात में पाला पड़ने के कारण तापमान दिन की अपेक्षा काफी कम है।
हल्द्वानी सहित नैनीताल के तराई भाबर के क्षेत्रो में हाड कपा देने वाली ठण्ड पड़ रही है कोहरा व ठण्ड का इतना असर है की आम जान जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है