शानदार पहल — वन अनुसन्धान केंद्र हल्द्वानी में बनाई गयी भारत वाटिका देश के हर राज्य के राज्य बृक्ष को किया संरक्षित

हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली भारत वाटिका तैयार की गई है, इस वाटिका में 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य वृक्षो का लगाया गया है, सभी राज्य के वृक्ष लगाने से पहले यहां की मिट्टी का खास ट्रीटमेंट भी किया गया है जिससे यहाँ सभी पौंधे अच्छी तरह विकसित हो सकें, इस वाटिका को बनाने का खास मकसद यही है की कई राज्यों के राज्य वृक्ष विलुप्त होने की कगार पर हैं , इन सभी बृक्षों को हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र संरक्षित करने की कोशिश कर रहा है। वन अनुसन्धान केंद्र के निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस वाटिका को बनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता के साथ साथ पर्यावरण संतुलन को भी बनाये रखना है ।
वहीं इस वाटिका को बनाने वाले और मॉनिटरिंग करने वाले रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी राज्यों के राज्य बृक्षों को एक ही जगह लगाने का उद्देश्य शोधार्थियों के लिए एक ही जगह पर सभी पेड़ों की जानकारी मिल सकेगी इसके लिए इस वाटिका की मिट्टी को विशेष रूप से तैयार किया गया है ।