हल्द्वानी और कोटद्वार से जयपुर के लिए आज से चलेंगी बस

उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज प्रबंधन ने जयपुर के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। आज शाम को हल्द्वानी बस अड्डे से दो बसें जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि पहली बस शाम पांच और दूसरी साढ़े सात बजे से जयपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों बसें हल्द्वानी बस अड्डे से चलेंगी।उत्तराखंड परिवहन निगम आज से कोटद्वार से जयपुर और ऋषिकेश के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। जयपुर वाली बस दिल्ली के आईएसबीटी न जाकर सराय कालेखॉ और धौलाकुंआ होते हुए जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने गढ़वाल के यात्रियों के लिए कोटद्वार से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा की सौगात दी है। इसी तरह कोटद्वार से ऋषिकेश के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।