खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • आध्यात्म,  उत्तराखंड,  धर्म ,  विशेष खबर ,  संस्कृति 

    हरिद्वार – महाकुंभ 2021 का पहला शाही स्नान आज

    हरिद्वार में आज  महाशिवरात्रि के पावन मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान चल रहा है हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने  दावा किया  कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। संतों के स्नान से पहले सुबह करीब सात बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया। सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संत स्नान करेंगे।  श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान करेंगे। महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। देर रात से हाईवे जाम…

  • आध्यात्म,  धर्म ,  विशेष खबर ,  संस्कृति 

    Navratri : इन नौ औषधियों में नवदुर्गा का वास है

    मां दुर्गा नौ रूपों में अपने भक्तों का कल्याण कर उनके सारे संकट हर लेती हैं। इस बात का जीता जागता प्रमाण है, संसार में उपलब्ध वे औषधियां, जिन्हें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के रूप में जाना जाता है। नवदुर्गा के नौ औषधि स्वरूपों को सर्वप्रथम मार्कण्डेय चिकित्सा पद्धति के रूप में दर्शाया गया। चिकित्सा प्रणाली का यह रहस्य वास्तव में ब्रह्माजी ने दिया था जिसे बारे में दुर्गा कवच में संदर्भ मिल जाता है। ये औषधियां समस्त प्राणियों के रोगों को हरने वाली हैं। ये शरीर की रक्षा के लिए कवच समान कार्य करती हैं। इनके प्रयोग से मनुष्य अकाल मृत्यु से बचकर सौ वर्ष जी सकता है।…

  • आध्यात्म,  धर्म ,  संस्कृति 

    नवरात्रि -2020

     इस नवरात्रि में दुर्गा मां का  आगमन घोड़े पर होगा दुर्गा मां का वाहन सिंह है लेकिन इस नवरात्रि में उनका आगमन घोड़े पर होगा। हर साल नवरात्रि पर देवी अलग-अलग वाहन से धरती पर आती हैं। नवरात्रि की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह जानकारी हल्द्वानी के ज्योतिष पं. शुभाष जोशी जी ने बताया कि नवरात्रि का पहला दिन शनिवार होने के कारण मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। जब मां दुर्गा की सवारी घोड़ा रहता है। तब पड़ोसी देशों से युद्ध, गृह युद्ध, आंधी-तूफान और सत्ता में उथल पुथल जैसी गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही नवरात्रि का आखिरी दिन रविवार…

  • आध्यात्म,  धर्म ,  संस्कृति 

    शरदीय नवरात्रि – नवरात्र पर विशेष- नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त व पूजन विधि – दुर्गा के नौ रूप

    नवरात्रि एक हिंदू त्योहार है जो नौ रातों {नव+रात्रि }(और दस दिनों) तक है व हर साल शरद ऋतु में मनाया जाता है। भारतीय सांस्कृतिक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है । सैद्धांतिक रूप से, चार मौसमी नवरात्रि हैं । हालाँकि, व्यवहार में, यह शारदा नवरात्रि मानसून के बाद का त्योहार है जो दिव्य स्त्री देवी ( दुर्गा ) के सम्मान में सबसे अधिक मनाया जाता है । यह त्योहार हिंदू कैलेंडर माह अश्विन के उज्ज्वल आधे में मनाया जाता है, जो आम तौर पर सितंबर और अक्टूबर के महीनों में पड़ता है। देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों मे दुर्गा पूजा का पर्याय है…

  • आध्यात्म,  संस्कृति 

    मन की शांति का सूत्र

    जब से भी मनुष्य ने होश संभाला होगा, उसका मानसिक विकास (psychological evolution) हुआ होगा, तब से ही वो इस बात पर निरन्तर प्रयोग कर रहा है कि ये मन कैसे उसके हिसाब से चले, कैसे इसको नियंत्रित किया जाय ? लेकिन न जाने कितने प्रयोग अब तक किये जा चुके हैं, न जाने कितनी विधियाँ खोजी जा चुकी हैं, पर मनुष्य आज भी उतना ही असहाय महसूस कर रहा है जितना कि पहले कर रहा था, जबकि उस समय इसकी सोच का दायरा बहुत छोटा था, इसके पास संसाधन बहुत कम थे, विज्ञान का इतना विकास नहीं था, और मन का इस तरह से चारों दिशाओं में फैलाव करने…

error: Content is protected !!