खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले आज सफाई कर्मचारी एक बार फिर से करेंगे शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का घेराव

    उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले आज सफाई कर्मचारी एक बार फिर से शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का घेराव करेंगे । गुरुवार को हल्द्वानी नगर निगम में हुई बैठक में संघ ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को घेराव कर मंत्री बंशीधर भगत को को अपनी 11 सूत्री मांग पत्र सौंपेंगे। प्रदेश के सफाई कर्मियों की भर्ती में ठेका प्रथा समाप्त करने और स्थायीकरण 11 सूत्री मांग को लेकर लेकर सफाई कर्मचारी पिछले कई सालों से धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे मनवाने हैं लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं कर रही है ऐसे में अब सफाई कर्मचारी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में सैलानियों के जरिये फिर आया कोरोना, नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ चिंताजनक

    उत्तराखंड के पर्यटन शहरों में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। पर्वतों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में तीन लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। यहाँ  नगर के छावनी परिषद क्षेत्र के एक ही परिवार के लोग हैं। माना जा रहा है कि वह शहर में आने वाले सैलानियों के संपर्क में आने के कारण कोरोना की चपेट में आए होंगे। वहीं इधर नैनीताल में अभी तक गनीमत है कि इस तरह की स्थिति नहीं है। परंतु इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि नगर में अभी भी बड़ी संख्या में आ रहे सैलानी सामाजिक दूरी व कोविड…

  • उत्तराखंड

    अब टैंकरों के माध्यम से पड़ौसी राज्यों में सप्लाई होगा गंगाजल जानिए क्यों

    डाक विभाग और टेंकरों के जरिए पड़ोसी राज्यों को होगी गंगाजल की सप्लाई उत्तराखण्ड सरकार ने विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा को कोरोना के मद्देनजर स्थगित कर दिया है। किसी भी कावड़िए को हरिद्वार की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि सरकार ने कावड़ यात्रा स्थगित करने का जो फैसला लिया है। उसको पूरी तरह से इंप्लीमेंट किया जाएगा। उनके द्वारा हरिद्वार से सटे सभी बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके साथ ही आसपास के जितने भी जिले हैं। सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और जिलाधिकारियों…

  • उत्तराखंड

    जब  संतान होने पर छिन गई जनप्रतिनिधि की कुर्सी, जानिए क्या है मामला

    सभासद निर्वाचित होने के बाद तीसरी संतान को जन्म देना इस सभासद को भारी पड़ा | जानकारी के अनुसार लक्सर नगर पालिका के वार्ड चार की महिला सभासद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद  शासन स्तर से कार्रवाई की गई। जिसके बाद शहरी विकास विभाग के सचिव की ओर से सभासद की सदस्यता समाप्त करने के आदेश जारी किए गए। जांच रिपोर्ट  के बाद जिलाधिकारी ने शासन को कार्रवाई की संस्तुति कर दी थी, लेकिन बीते कई माह से मामला शासन में लटका  था। अब मामले में शहरी विकास विभाग के सचिव शैलेष बगोली ने सभासद नीता पांचाल की सदस्यता समाप्त करने के…

  • उत्तराखंड

    आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने नेता जी को दौड़ाया , खूब हुई धक्का मुक्की वीडियो वायरल

    रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन व विशाल रैली निकाली गई ,वही तीर्थ पुरोहितों की रैली का समर्थन करने पहुंचे भाजपा नेता पंकज भट्ट को तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा , तीर्थ पुरोहित इतने आक्रोशित थे कि बीजेपी नेता को मकान की छत पर चढ़कर अपनी जान बचानी पड़ी , स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी नेता के साथ हाथापाई भी की , तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भाजपा नेता पंकज भट्ट द्वारा तीर्थ पुरोहितों की रैली को विफल करने के…

error: Content is protected !!