उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
बनभूलपुरा दंगे में वांछित अब्दुल मोईद को नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके बेटे मोईद मलिक को भी गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी पुलिस की कई टीमें और एसओजी 8 फरवरी से फरार चल रहे मोईद को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। टीम ने बुधवार दिल्ली में मोईद को गिरफ्तार किया है। विदित हो कि मास्टमाइंड अब्दुल को भी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सूत्रों की बात मानें तो अब्दुल से पूछताछ के दौरान पुलिस को वांटेड मोईद के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगे थे। वनभूलपुरा हिंसा मामले में घोषित नौ वांटेड में से सिर्फ अब्दुल मोईद ही फरार चल रहा था। वहीं पुलिस…
-
बनभूलपुरा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन पेट्रोल बम के साथ पकड़ा गया बनभूलपुरा दंगे का आरोपी, PAC की लूटी गयी मैगजीन भी बरामद 3 वांटेड समेत 14 गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल का बनभूलपुरा हिंसा के दंगाई पर लगातार कार्यवाही जारी *कुर्की किये गये 03 नामजद उपद्रवी भी गिरफ्तार, पैट्रोल बम एवं लूटी गयी मैगजीन भी बरामद* *नैनीताल पुलिस ने की अब तक 58 दंगाइयों को किया गिरफ्तार* दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में *थाना-बनभूलपुरा* में *03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024* दर्ज किये गये हैं। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के…
-
कुमाऊं कमिश्नर करेंगे मजिस्ट्रेड जाँच
कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर हल्द्वानी वनभूलपुरा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को थाना वनभूलपुरा, हल्द्वानी और निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई हिंसात्मक घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने घटना की निष्पक्ष जांच 15 दिनों के भीतर संपादित करते हुए जांच आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
-
हल्द्वानी मे तेजी से सामान्य हो रही है स्थिति
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हालात सामान्य होते जा रहे है जहां इलाके में शांति व्यवस्था कायम होने लगी है तो वही जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं रविवार को होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी और परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास के रूप में प्रयोग होगा। और आज शाम से कर्फ्यू प्रभावित स्थल छोड़कर इंटरनेट सेवा बहाल ho गई है कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक वस्तु दूध इत्यादि की आपूर्ति की जा रही है। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा…
-
हल्द्वानी में हुए बवाल में चार लोगों की मौत की खबर, बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घायल, दंगाइयों को चिन्हित करने के आदेश
4 लोगों की मौत की ख़बर इंटरनेट सेवाएं अग्रिम आदेशों तक बंद हल्द्वानी शहर में लगा कर्फ्यू दंगाइयों को चिन्हित कर कारवाही के आदेश हल्द्वानी में स्कूल कॉलेज अगले आदेशों तक बंद। हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में समुदाय विशेष द्वारा वनभूलपुरा क्षेत्र, हल्द्वानी के पूर्व चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने / ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान विरोध/पत्थराव / आगजनी की घटनायें की गयी, जिस कारण क्षेत्र में कानून एवम् शान्ति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन एवम् लोक सम्पत्ति को क्षति/संकट का भय बना हुआ है। हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) कुमाऊँ मण्डल का महत्वपूर्ण नगर होने के साथ ही साम्प्रदायिक रूप से अत्यन्त संवेदनशील है,…