खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  शिक्षा

देहरादून-सीबीएसई ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

देहरादून-सीबीएसई के छात्र 31 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। सीबीएसई ने इस सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे पहले छात्रों के पास 15 अक्तूबर तक का समय था। स्कूलों व अभिभावकों को आ रही परेशानी को ध्यान में रखकर सीबीएसई ने परीक्षा फॉर्म जमा कराने की डेडलाइन बढ़ाने का फैसला किया है।इस संबंध सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने कहना कि स्कूल भी अब 31 अक्तूबर तक बोर्ड के पास 10वीं 12वीं की एलओसी जमा करा सकते हैं। 31 अक्तूबर तक कोई विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर पाता है तो वह 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकता है। सीबीएसई नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य वर्ग के छात्रों को 1500 रुपये शुल्क देने होंगे। एससी और एसटी केटेगरी के छात्रों को 1200 रुपये परीक्षा शुल्क देने होंगे। 12वीं में प्रायोगिक परीक्षा के लिए 150 रुपये प्रति विषय शुल्क अलग से देना होगा। दसवीं में अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये प्रति विषय देना होगा। माइग्रेशन प्रमाणपत्र के लिए 350 रुपये शुल्क देने होंगे। सीबीएसई ने 9वीं,11वीं रजिस्ट्रेशन की तिथि भी 19 नवंबर तक बढ़ा दी है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!