खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड : शनिवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम ने राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा। शनिवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश भीषण सर्दी की चपेट में था। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जैसे जिलों में कोहरे व ठण्ड के कारण  स्थिति  बहुत ख़राब रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम राहत देगा। तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!