खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड – आज से हिमपात और बारिश के आसार

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा  है। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में  ऊँची चोटियां   बर्फ से ढक गई हैं। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही निचले इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हिमपात और बारिश हो सकती है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक भले ही बादल छाए हों, लेकिन न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बीते रोज प्रदेश में ऊधमसिंहनगर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ और मैदान में पाला गिरने की आशंका है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!