उत्तराखंड सरकार ने की चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या मैं बढ़ोतरी
उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या मैं बढ़ोतरी कर दी है पहले यह संख्या बद्रीनाथ में रोज 1200 केदारनाथ में 800 गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 450 थी ,लेकिन अब अधिक श्रद्धालु चार धामों में दर्शन के लिए आ सकेंगे , अब बद्रीनाथ में 3000 केदारनाथ में 3000 गंगोत्री में 900 यमुनोत्री में 700 श्रद्धालु रोज दर्शन कर सकेंगे ,केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 3:00 बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे प्रवेश नहीं मिलेगा इसलिए जिन श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाना होगा उनको 3:00 बजे से पहले सोनप्रयाग पार कर लेना होगा ,
सम्बन्धित जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार और देवस्थानम बोर्ड ने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है , कोरोना के बीच श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ की वजह से भी चार धाम यात्रा के लिए यह छूट दी गई है , क्योंकि कोरोनाकाल में हजारों लोगों के आगे आर्थिकी का संकट भी खड़ा हो गया था, चार धाम यात्रा में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 10 अक्टूबर से हेली सेवाओं को भी उड़ान भरने की अनुमति सरकार पहले ही दे चुकी है इस फैसले के बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तो बढ़ ही रही है साथ ही हजारों लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होने की संभावना है ।