मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इंद्रा से मांगी माफी
उत्तराखंड में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब किसी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान के लिए सत्ताशीन मुख्यमंत्री को विपक्षी दल के नेता से माफी मांगनी पड़ी ,
नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद इस बयान की चौतरफा कड़ी आलोचना हुई , मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए देर रात ट्वीट कर इंद्रा से माफी मांगते हुए लिखा कि वह अत्यंत दुखी हैं , वह व्यक्तिगत रूप से इंदिरा हृदयेश व उन सभी से क्षमा चाहते हैं जो इस घटना से दुखी हुए , मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से बात कर क्षमा याचना करेंगे ।
