खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

पद्मश्री मठपाल, बोले- मुख्यमंत्री ने चुनावी लाभ के लिए बदला कॉलेज का नाम

पद्मश्री डाक्टर यशोधर मठपाल सल्ट के मनीला महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर रखने की मुख्यमंत्री की घोषणा से  नाराज हैं। संग्रहालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पद्मश्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्व.जीना के जन्म से लगभग चार दशक पूर्व सन 1926 में मनीला में एक मिडिल स्कूल की स्थापना प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिदत्त मठपाल ने की थी। जिसे बाद में उन्होंने उसे राजकीय महाविद्यालय में परिवर्तित कर दिया था।

उन्होंने तब के संस्मरण सुनते हुए के किस्सा भी बताया कि स्व. गोविंद बल्लभ पंत, हरिदत्त को अपना छोटा भाई जैसा मानते थे।  मिडिल स्कूल की स्थापना पर उपहास में एक बार उन्होंने कहा था भुला तूने दूर मनीला के जंगल में स्कूल खोल दिया है जब हर स्थान में स्कूल, हाई स्कूल हो जाएंगे तो हमें बोझा ढोने वाले कहां से मिलेंगे। युवा हरिदत्त ने उत्तर तो कुछ नहीं दिया लेकिन मिडिल स्कूल को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना दिया।

उन्होंने बताया कि 1971 में जब उनकी मृत्यु हुई तब तक वह 45 वर्षों तक विद्यालय के प्रबंधक रहे। उसी वर्ष विद्यालय प्रांगण में उनकी मूर्ति लगी। उन्होंने बताया कि स्कूल का इंटरमीडियट का परीक्षा फल 38 प्रतिशत आने पर उन्हें सदमा लगा। जिसके बाद उनका निधन हो गया। पद्मश्री ने बताया कि स्वर्गीय जीना की मृत्यु का दुख सभी को है, लेकिन एक चुनावी लाभ के लिए सत्य की उपेक्षा करना भी ठीक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी घोषणा को वापस लेने की अपील की है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!