मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पहुंचे हल्द्वानी कार्यकर्ताओं से लिये सुझाव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और अब वह जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं, कल मुख्यमंत्री जिले के सभी अधिकारियों की बैठक लेंगे और उसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एक प्रोग्राम में शिरकत करेंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संवाद के दौरान कुछ लिखित सुझाव दिए हैं जिन का अध्ययन करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी
गैरसैण में आयोजित होने वाले बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता से जो वायदे राज्य सरकार ने किये है वह उसको पूरा करेगें उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बजट सत्र गैरसैण में ही आयोजित किया गया था लेकिन कोविड-19 की वजह से सत्र अंतिम 2 दिन गैरसैंण से हटकर देहरादून करना पड़े ग्रीष्मकालीन राजधानी तो गैरसैण है उसके विकास के लिए राज्य सरकार से जितना ज्यादा हो पाएगा वह अपनी पूरी कोशिश करेंगे।