मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे दिल्ली -उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकले तेज
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के दिल्ली रवाना होने के साथ भाजपा के भीतर सन्नाटा पसरा हुआ है अभी अटकलों का दौर जारी है की मुख्यमंत्री रावत की कुर्सी रहेगी या जाएगी
पार्टी के गलियारों में पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन चर्चाओं की बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंच गए है जबकि उन्हें आज गैरसैंण में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी।
दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा की मैं नहीं जानता कि मीडिया क्या कह रही है, लेकिन मैंने राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व से मिलने का समय मांगा है।