खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में बाल मित्र पुलिस थाने का शुभारम्भ

परिवार कल्याण और बाल विकास मंत्रालय की पहल पर पिथौरागढ़ में बाल मित्र पुलिस थाने का शुभारंभ किया गया है ,स्थानीय विधायक चंद्रा पन्त ने इस बाल मित्र थाने का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक चंद्रा पंत समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे , पिथौरागढ़ विधायक चंद्रा पन्त ने बताया कि किन्ही कारणों से पुलिस के पास पहुँचे बच्चो के भीतर से पुलिस का डर निकालने के उद्देश्य से इस थाने की शुरुआत की गयी है।

इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग को सुझाव देते हुए कहा कि इसे बाल मित्र पुलिस थाना ना कहकर बाल केंद्र नाम दिया जाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक के अनुसार किसी कारण से पुलिस थाने पहुंचे बच्चो को घर जैसा माहौल देने के लिए बाल मित्र थाने की शुरुआत की गयी है। जिसके लिए इसे खिलौने और पेंटिंग्स से सजाया गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!