किसी भी क्षण युद्ध के लिए तैयार रहे चीनी सेना- शी जिनफिंग

भारत से तनातनी के बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सेना को किसी भी क्षण युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने सशस्त्र बलों को वास्तविक जंगी परिस्थितियों में अभ्यास करने का आदेश दिया है।
पिछले वर्ष जून में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हो गई थी। इस दौरान जहां 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे वहीं 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए थे।
शिन्हुआ के मुताबिक वर्ष 2021 में केंद्रीय सैन्य आयोग के चेयरमैन के तौर पर दिए गए अपने पहले आदेश में शी ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को किसी भी समय युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।