दीपावली में चाइनीज पटाखों की बिक्री नहीं होगी
उत्तराखंड में इस बार दीपावली पर चाइनीज या आयातित पटाखों की बिक्री नहीं होगी। पिछले कई सालों से पटाखों के आयात लाइसेंस पर प्रतिबंध होने के बावजूद दीपावली पर बाजारों में चाइनीज पटाखे खूब बिकते हैं। केंद्र ने आयातित पटाखों की बिक्री रोकने के लिए राज्यों को सख्त कदम उठाने के दिशानिर्देश दिए हैं। शीघ्र ही सरकार की ओर से जिलाधिकारियों को पटाखों के आयात और बिक्री रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। पटाखों की बिक्री के लिए डीएम के माध्यम से अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखों की बिक्री को प्रतिबंधित कर पटाखा कारोबार के लिए एक निश्चित स्थान तय किया जाता है। इस बार यदि किसी दुकान पर चाइनीज पटाखे बेचते जाते हैं तो विक्रेता को यह बताना होगा कि पटाखे कहां से खरीदे हैं। इससे आयातित पटाखों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।