सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प
दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। पिछली रात्रि किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। उत्तराखंड के तराई, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से किसानों का गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
अब स्थानीय किसान इन का विरोध करने लगे है आज सिंघु बॉर्डर पर स्थानीय लोगों ने किसानों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि फिर पुलिस ने उपद्रवियों को रोक लिया और पीछे खदेड़ दिया। वहीं बता दें कि एसएचओ को घायल करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली की सीमाओं पर तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई