खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री का एक दिवसीय कार्यक्रम कल

सूबे केे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 01 अक्टूबर गुरूवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत लोहाघाट से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10ः45 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुचेंगे। जहां से वह कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे तहसील परिसर हल्द्वानी पहुॅचकर लगभग 120 करोड़ की विकास योजनाओ ंका शिलान्यास, लोकार्पण हिलांश किचन, म्यूरल्स, पशु सेवा वाहन व एम्बुलैंसों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात 11ः35 बजे डा0 सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय पहुचकर चिकित्सालय में स्थापित चिकित्सा आधुनिकतम उपकरणों का लोकापर्ण करेंगे तथा प्लाज्मा दाताओं को सम्मानित करेंगे साथ ही डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत जन औषधि केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12ः15 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12ः30 बजे बुड कैसल रिजोर्ट मैदान हैलीपैड रामनगर पहुचेंगे। तत्पश्चात श्री रावत 12ः50 बजे कार्बेट टाइगर रिजर्व धनगढी गेट पहुंचकर कार्बेट इंटरप्रिटेशन संेटर का लोकापर्ण करेंगे। इसके पश्चात 2:20 बजे रामनगर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे ।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी, मास्क का पहनना आवश्यक है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!