सीएम ने किया योजनाओं का शुभारंभ
सूबे की मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रुद्रपुर में दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना का शुभारम्भ किया । इसके अलावा सीएम ने जिले की 43 अन्य योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास भी किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत आज एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत की और 2578 लाख की योजनाओं का लोकार्पण ओर 9444 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया । कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए सहकारिता विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में 19 किसानों को तीन लाख का बिना ब्याज का ऋण दिया गया जबकि 3 किसानों को तीन कृषि यंत्र भी दिए गए। गौरतलब है कि सहकारिता विभाग द्वारा पूर्व में प्रदेश के किसानों को 1लाख रुपये ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा था। अब सहकारिता विभाग प्रदेश के किसानों को 3 लाख रुपये का बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय सहित जिले के विधायक ओर जिले के तमाम अधिकारी, बीजेपी पदाधिकारी ओर किसान मौजूद रहे।