खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
चम्पावत

सीएम लोहाघाट पहुंचे, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनेठा के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना


प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरुवार को लोहाघाट पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक स्व.किशन चंद्र पुनेठा के फौर्ती स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने शोकाकुल परिवार को इस दुखः की घड़ी में ढाढस बधाते हुए स्व.श्री पुनेठा जी की आत्मा की चिर शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। स्व. पुनेठा दो बार पिथौरागढ़ से विधायक के साथ ही हिल्ट्रान के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) रहे। पहाड़ में जनसंघ के जमाने से भाजपा की जड़ मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा था। सीएम इस योगदान को देखते हुए उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।
इस मौके पर विधायक चम्पावत कैलाश गहतोड़ी, मंडी अध्यक्ष राम दत्त जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, जिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण पाण्डे, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी आरसी गौतम, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, डीडीओ एसके पंत, नगर पंचायत अध्यक्ष लोहाघाट गोविन्द वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, मंण्डल अध्यक्ष महेश पंगरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महराना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सामंत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!